अयोध्या, अगस्त 30 -- अयोध्या।मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पुस्तकालयाध्यक्ष एवं अयोध्या धाम स्थित स्वर्गद्वार मोहल्ला निवासी देवेंद्र मणि पाण्डेय को मद्रास लाइब्रेरी एसोसिएशन (माला) द्वारा पुस्तकालय क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को देखते हुए "बेस्ट लाइब्रेरियन अवार्ड " के लिए चयनित किया गया । माला एसोसिएशन की स्थापना भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन द्वारा वर्ष 1928 में की गई थी। डॉ रंगनाथन का जन्मदिन पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के रूप मे मनाया जाता है । यह कार्यक्रम उनके 133वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.