रांची, अक्टूबर 17 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की पीठ पर खंजर घोपने वाले व्यक्ति को भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव में प्रत्याशी बनाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा के पास झारखंड में अपने सशक्त और प्रतिबद्ध नेता नहीं बचे हैं। दूसरे दलों से आए अवसरवादी चेहरे ही भाजपा की पहली पसंद बन चुके हैं। डॉ. तनुज ने कहा कि जब भाजपा ने झूठे आरोपों में झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद रखा था, उस कठिन समय में हेमंत सोरेन ने जिस व्यक्ति पर सबसे अधिक भरोसा जताया और जिन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी, वही व्यक्ति आज भाजपा की गोद में जाकर बैठ गया। यह न केवल व्यक्तिगत विश्वासघात है, बल्कि झारखंड की अस्मिता और जनादेश के साथ ...