फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में अवशेष कोविड कर्मचारियों के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का काम किया गया। 22 कर्मचारियों के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन हुए। इसमें वार्ड व्वाय, वार्ड आया, सफाई कर्मचारी, ओटी टेक्नीशियन, कर्मचारी शामिल हैं। कोरोना काल में करीब 173 कर्मचारी भर्ती हुए थे। समय पर मानदेय न मिलने से करीब 50 कर्मचारी नौकरी छोड़ गये। 31 जुलाई 2024 को सभी कर्मचारियों की सेवायें समाप्त कर दी गयीं। लेकिन कर्मचारियों ने अपनी गुहार शासन स्तर पर की। इस पर शासन स्तर से कोविड कर्मचारियों के समायोजन करने के आदेश दिए गए। गत माह 38 स्टाफ नर्सो की ज्वाइनिंग हो चुकी थी और 16 कर्मचारियों की नियुक्ति गत वर्ष की गयी थी। शेष 58 कर्मचारी डेढ़ साल से बेरोजगार घूम रहे थे। समायोजन को लेकर 58 कर्मचारियों में 22 कर्मचारियों ने सी...