समस्तीपुर, जनवरी 10 -- समस्तीपुर। जिला अवर निबंधन कार्यालय, समस्तीपुर में रोक सूची में शामिल जमीन के कागजात में रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मियों की कथित मिलीभगत से जुगाड़ व हेराफेरी कर गलत रजिस्ट्री करने का संगीन मामला प्रकाश में आया है। रोक सूची में शामिल जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक के सरकारी नियम का उल्लंघन करने के इस मामले पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस बारे में जिला अवर निबंधक अमित कुमार मंडल से जब पूछा गया कि रोक सूची में शामिल जमीन की कैसे रजिस्ट्री कर दी गई, जिला अवर निबंधक ने बताया कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं है। वे इस मामले की अपने स्तर से जांच करवा लेते हैं। गड़बड़ी सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनका यह भी कहना था कि यह देखना होगा कि जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया में विक्रेता द्वारा सबमिट किए गए कागजात में जमीन...