जौनपुर, अगस्त 19 -- थानागद्दी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कोहारी में सोमवार की शाम बिजली विभाग के अवर अभियंता गौरव कुमार विश्वकर्मा पर ग्राम प्रधान व उसके बेटों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार जेई अपने कार्यक्षेत्र में शिकायत का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी ग्राम प्रधान श्यामजीत यादव व उसके बेटे नवनीत यादव, ज्वाला यादव व आशीष यादव ने उन्हें व उनकी टीम को घेरकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले के दौरान विभागीय कर्मचारी अमित यादव व शुभम निषाद ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों का आक्रामक रवैया और बढ़ गया। आरोपियों ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और विभागीय स्टाफ दहशत में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित जेई की तहरीर पर ग्राम प्रधान व उसके तीन बेटों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.