बस्ती, मई 2 -- बस्ती। भगवान श्रीराम के भक्तों ने शुक्रवार को बाइक से अवध की परिक्रमा (84 कोसी परिक्रमा) शुरू की। भक्त रामरेखा मंदिर के पुजारी दयाशंकर दास के नेतृत्व में अपनी-अपनी बाइक से इस पवित्र यात्रा पर सुबह सवेरे निकले। लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं का दल रामरेखा मंदिर से निकलकर हनुमानबाग चकोरी पहुंचा और वहां पर पूजन-अर्चन किया। कुछ देर विश्राम करने के बाद भक्तों का जत्था सरयू नदी के शेरवा घाट के लिए रवाना हो गया। शेरवा घाट से सरयू को पार कर यह लोग सीधे अंबेडकरनगर जिले में मौजूद शृंगी ऋषि आश्रम जाएंगे। यहां पर पूजन-अर्चन के साथ यह लोग यहीं पर रात विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह श्रद्धालुओं का यह दल अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगा। यात्रा में शामिल रामरेखा मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल जी ने बताया कि यह यात्रा तीन दिवसीय होती है। हम लोग मुख्य पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.