चक्रधरपुर, जून 23 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर थाना के नये थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। बतातें चलें कि अवधेश कुमार मनोहरपुर में सर्कल इंस्पेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्त थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त एवं भय मुक्त बनाना उनका प्रयास रहेगा। किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन थाना क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं की सुरक्षा दिया जाएगा। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम जारी रहेगा। उन्होंने आम जनों को पुलिस से जो अपेक्षा हैं उसे पूरा किया जाएगा। मौके पर एसआई समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.