अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। देश भर में अवधी लोकनृत्य को परवान चढ़ा रहे अयोध्या के बहुचर्चित युवा कलाकर शीतला प्रसाद वर्मा को लखनऊ में अवधी गौरव सम्मान से नवाजा गया है। शीतला प्रसाद वर्तमान में कलेक्ट्रेट अयोध्या में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले भी दिल्ली और लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर शीतला वर्मा ने अवधी लोक गीत का परचम लहराया था जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया था। अवधी लोक संस्कृति को संरक्षित विकसित करने के उद्देश्य से अवधी घराने की अवधी लोक नृत्य फरुवाही को रामपथ से लेकर राजपथ नई दिल्ली तक गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में अयोध्या के सभी लोकनृत्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.