छपरा, अगस्त 18 -- डोरीगंज। अवतार नगर थाना क्षेत्र के मधुपुर व मिर्जापुर गांव के बीच चंवर से बाइक पर ढोई जा रही 32 लीटर अंग्रेजी शराब स्थानीय पुलिस ने जब्त किया है । थानाध्यक्ष साकेत बिहारी ने बताया कि गुप्त सुचना पर एस आई शिवाकांत सिंह के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में थाना क्षेत्र के मधुपुर मिर्जापुर गांव के चंवर से शराब जब्त की गयी है। वहीं मौके से दो धंधेबाज गरखा थाना क्षेत्र के सलहा गांव निवासी रामाशंकर राम एवं पिन्टु कुमार को गिरफ्तार किया गया है । शराब एवं बाइक को जब्त कर गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया । राजापट्टी में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल मशरक। मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापट्टी रेलवे ढाला से दक्षिण मुख्य सड़क महावीर मंदिर के समीप ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में 1...