भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के तीन अंगीभूत कॉलेजों में नियम से ज्यादा अवकाश देने मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज, मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया एवं जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्रभारी प्राचार्य को शोकॉज किया गया था। जेपी कॉलेज, नारायणपुर के प्रभारी प्राचार्य ने मामले में अपना जवाब कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे को भेज दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन शिक्षकों के परिनियम से ज्यादा अवकाश लेने की जानकारी विवि को हुई है। वे सभी छह शिक्षक मुख्यालय में परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वे कॉलेज की ड्यूटी से गायब नहीं हैं, बल्कि कॉपी मूल्यांकन में थे। शोकॉज में डॉ. केके मंडल को 49 दिन, डॉ. शैलेंद्र कुमार को 25 दिन, डॉ. जुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.