महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। अपराह्न दो बजे तक चली ओपीडी 1399 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 683 बुखार से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 18 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इससे अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए। आधी रात बाद भोर में ठंड और दिन में तेज धूप हो रही है। 24 घंटे में दो बार बदल रहे इस मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार के चपेट में आ रहे हैं। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी परिसर और पैथॉलोजी में मरीजों की भीड़ हो गई। ओपीडी में पहुंचे 683 बुखार से पीड़ितों में प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.