मुरादाबाद, फरवरी 8 -- नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला रहा है। रविवार को अवकाश के बाद भी अभियान चलाकर अलग-अलग वार्डों से 33 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। सभी को एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया, यहां पर सभी आवारा कुत्तों को डाक्टरों की देखरेख में तीन से चार दिनों तक रखा जाएगा। इसके बाद उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि आवारा कुत्तों को लेकर लोग नगर निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...