मुरादाबाद, मार्च 16 -- अवंतिका कॉलोनी डी ब्लॉक तिकोनिया पार्क के पास नाला चोक होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों परेशान हैं। यहां रहने वाले प्रदीप कुमार, संदीप सिंह, विक्की, राजकुमार का कहना है कि सुबह-शाम पानी का दबाव बढ़ने पर जलभराव के हालात बद से बदतर हो जाते हैं। गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद पंकज शर्मा से भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने खुद ही चंदा करके सड़क बनवाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.