बोकारो, फरवरी 18 -- अल-हबीब शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज की ओर से सत्र 2024-26 के बीएड व डीएलएड छात्रों के लिए सिटीपार्क में पिकनिक का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। यहां छात्र व छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा पिकनिक का आनंद लिया। कॉलेज के अभिभावक डॉ आर ए खान, सचिव डॉ शादाब रईस खान, निदेशक डॉ तरन्नुम व कॉलेज की प्राचार्य डॉ कयाम जेहरा ने कार्यक्रम में पहुंच कर छात्र-छात्राओं सहित समस्त कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. वसी अहमद व प्रो. तैयब अली ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...