सिमडेगा, जून 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले सर्किट हाउस में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा ने किया। मौके पर केक काटकर संसद राहुल गांधी का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश प्रभारी जीनल एन गाला, प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, विधायक विक्सल कोंगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा, जिला प्रभारी हसनैन जैदी, जिप सदस्य जोसिमा खाखा सहित प्रदेश स्तर से लेकर जिला व प्रखंड स्तर तक के वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखे। मौके पर प्रदेश प्रभारी जीनल एन. गाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों का मजबूत सहारा है। कांग्रेस पार्टी केवल वोट की राजनीति नहीं करती, हम लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं। आज सिमडेगा की ये गर्मजोशी इस बात का ...