बिजनौर, जून 5 -- अल्हैपुर विकासखंड में कृषि तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए किसान कल्याण केंद्र की स्थापना की जाएगी। विधायक के प्रस्ताव पर कृषि मंत्री ने विकास खंड में किसान कल्याण केंद्र सहित बीज कंस्ट्रक्शन का मल्टीपरपज सीड स्टोर बनाने की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही धन मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। शासन से पत्र जारी होते ही कृषि विभाग ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। विधायक अशोक राणा के मुताबिक करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से किसान कल्याण केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया धामपुर क्षेत्र में सभी फसलों का उत्पादन किया जाता है। प्रमुख रूप से गेहूं धान, सरसों, ज्वार, गन्ना आदि फसलें उगाई जाती है। ग्रीन बेल्ट होने की वजह से क्षेत्र में किसानों की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई अन्य संसाधन नहीं था। किसानों की समस्याओं को देखते हु...