शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- शाहजहांपुर। अल्हागंज में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730 सी पर ठिगरी गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे घने कोहरे में मृत गोवंश से बचाने के चक्कर में रोडवेज की दो बसें टकरा गईं। हादसे में दो चालक और एक परिचालक समेत छह घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। रुहेलखण्ड डिपो की बस संख्या यूपी-78 केटी 9347 और शाहजहांपुर डिपो की बस संख्या यूपी-78 जेटी 8634 आपस में टकरा गईं। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से सड़क पर दृश्यता काफी कम थी। रोड के बीच में मृत गोवंश पड़ा था। अचानक मृत गोवंश से बचने के लिए दोनों बसें एक ही दिशा में चलीं गईं और एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों में रामसेवक (35), रौनक (12), राजवंतो (30) निवासी बदनापुर थाना जलालाबाद, रोहित (29) निवास...