नई दिल्ली, फरवरी 14 -- पूर्व आईपीएस अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद प्रमुख लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत का बचाव करते हुए तेज प्रताप ने कहा है कि यह कार्रवाई पहले होना चाहिए था। अमिताभ दास किसी के बारे में अल्ल-बल्ल बोलते रहते हैं। शुक्रवार की शाम को पटना पुलिस ने अमिताभ दास को नीट छात्रा मौत मामले में भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। एक चैनल से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अमिताभ दास गलत बयानबाजी करते रहते हैं। किसी के बारे में सोच समझ कर बोलना चाहिए। कुछ दिनों पहले मेरे बारे में भी उल्टा-पुल्टा बोल रहे थे जिसका कोई तथ्य नहीं था। अभी जिस तरह से निशांत को लेकर बोल रहे थे ये भी गलत है। उनके आरोप बेबुनियाद हैं।...