सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। जिले में ईद उल फितर का पर्व सोमवार को अकीदत व एहतराम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। ईद की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद, ईदगाहों और सड़कों पर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में बच्चे भी अभिभावक के साथ ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाईयों ने सुबह ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। नमाज में मुस्लिम भाईयों ने समाज, राज्य और देश में शांति, खुशहाली एवं सलामती की दुआ की। वहीं, पर्व को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। लोग एक दूसरे के घर जाकर खीर, सेवैया, खुरमा खाकर मुंह मीठा किया। ईद के त्यौहार पर सभी लोग नए कपड़ों में नजर आए। नगर के आजाद चौक के समीप ईदगाह के सामने एवं मुरलियाचक ईदगाह के सामने सड़क पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान जिला प्रशासन काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.