पटना, मार्च 27 -- बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान उफान पर है। एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 के चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन, विपक्षी महागठबंधन में तेजस्वी के नेतृत्व पर कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मतभेद उभर कर सतह आ गया है। पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के स्टैंड पर सभी विधायक सहमत नहीं हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी अपना मतभेद जाहिर कर दिया है। इधर लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने दो टूक कह दिया है कि 2025 के लिए महागठबंधन में तेजस्वी यादव की सीएम पद की उम्मीदवारी फाइनल है। बिहार में चुनावी बिगुल अभी बजा भी नहीं है लेकिन महागठबंध में सीएम कैंडिडेट को लेकर खींचतान शुरू हो गया है। लालू यादव के एक बयान के बाद तेजस्वी के नेतृत्व पर कांग्रेस के भीतर का मतभेद बाहर आ गया है। रविवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.