प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। अल्लापुर के तमाम इलाकों में पेयजल संकट से थोड़ी राहत मिली। चंद्रशेखर स्कूल, मद्रास होटल के पास और शिवपुरी मार्ग के आसपास घरों में दो दिन से जलापूर्ति पूरी तरह ठप थी। तीनों मोहल्लों में तीन टैंकर लगाए गए थे। तीनों मोहल्लों में शनिवार सुबह एक घंटा पानी मिला। क्षेत्र के पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि तुलसी पार्क का नलकूप बंद है। जलकल ने कोई वैकल्पिक सप्लाई की व्यवस्था की। हालांकि तीनों मोहल्लों में टैंकर खड़ा है। नलकूप से सप्लाई बंद होने के कारण ओवरहेड टैंक नहीं भर पाने से रामानंद नगर, पुराना गांव, शिवपुरी मार्ग, न्यू सोहबतियाबाग और संजय नगर आदि मोहल्लों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.