अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोशल वेलफेयर ऑफिसर तैनात किए जाएंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक संवेदनशील और पेशेवर बनाया जा सकेगा। शासन ने मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर की योजना शुरू की है। ये ऑफिसर न केवल मरीजों की मदद करेंगे बल्कि चिकित्सा संस्थानों में प्रशासकीय और नीति-निर्धारक टीम के सक्रिय सदस्य के रूप में भी भूमिका निभाएंगे। प्राचार्य डॉ सीपी भैसोड़ा ने बताया कि संवर्ग को अब उच्च स्तरीय प्रबंधकीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये अधिकारी चिकित्सा संस्थानों में केवल सहायक नहीं, बल्कि प्रशासकीय टीम के सक्रिय सदस्य होंगे। जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए डेटा विश्लेषण और नीतिगत फीडबैक प्रदान करेंगे। बताया कि यह संवर्ग मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.