अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- अल्मोड़ा। सिमकनी मैदान में 22 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक हुई। बैठक में पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विषयों पर संवाद स्थापित करना है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। यहां चंद्र प्रकाश फुलोरिया, अमित साह मोनू, मनोज तिवारी, कैलाश गुरुरानी, मोहन काण्डपाल, मथुरादत्त काण्डपाल, नारायण दत्त तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...