अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- चरस के साथ गांजा तस्करी पर पूरी तरह लगाम लग सके इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया। राजस्व के साथ चलाए गए अभियान में संयुक्त टीम ने 375 नाली भूमि से भांग की खेती नष्ट की। वहीं सल्ट में भी करीब सौ नाली भूमि से भांग की खेती नष्ट की। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सोमवार को विभिन्न टीमों ने अभियान चलाया। एडिशनल एसपी हरबंस सिंह की देखरेख में सल्ट, स्याल्दे, भतरौंजखान आदि की थाना, चौकी पुलिस ने गांवों में जाकर अभियान चलाया। दूरस्थ गांवों में लगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। साथ ही लोगों को भांग की खेती नहीं करने के लिए जागरूक किया। लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और भांग की खेती व नशा तस्करी करने वालों की शिकायत पुलिस से करने की अपील की। इस दौरान राजस्व पुलिस के जवान भी शामिल थे। वहीं सल्ट में प्रशासन व पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.