अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- अल्मोड़ा। 18 सूत्रीय मांगों के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में गरजे। आश्वासन के बाद भी समस्याओं के जस के तस बने रहने पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज समस्याओं के निदान की मांग की। शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जिले भर के विभिन्न विभागों के कर्मचारी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकजुट हुआ। समस्याओं के निदान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद कर्मचारी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...