अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- अल्मोड़ा। बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। सुबह और शाम के समय शीतलहर से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। इससे लोगों ने राहत महसूस की। ठंड की दस्तक से रेडीमेड की दुकानों में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं। मुख्यालय की बात करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...