अल्मोड़ा, सितम्बर 23 -- सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में डीडीए के विरोध में साप्ताहिक प्रदर्शन किया। डीडीए समाप्त नहीं करने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर कहा कि पिछले सात साल से भी अधिक समय से समिति जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार की ओर से डीडीए हटाने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीडीए के कारण लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। भवन बनाने के लिए लोगों को कई विभागों की दौड़ लगानी पड़ रही है, लेकिन सरकार को लोगों की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। सदस्यों ने जल्द से जल्द सरकार से डीडीए हटाने की मांग की। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, भैरव गोस्वामी, दीपक कुमार, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.