अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- जिले में भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और लोगों ने पंत पार्क में उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण हुआ। बाद में उनकी जन्मस्थली खूंट में जयंत पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। खूंट में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, डीएम आलोक कुमार पाण्डेय, एसएसपी देवेन्द्र सिंह पींचा, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ चन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य ने प्रतिमा का माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि पं गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी अल्मोड़ा जिले में पैदा हुए। स्व पंत की जन्मस्थली खूंट ने पूरे भारत में अल्मोड़ा का गौरव बढ़ाया है। संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री रहे स्व पंत ने अनेक कल्या...