अल्मोड़ा, सितम्बर 24 -- अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं, पंडालों में देर रात तक भजन कीर्तनों की धूम रही। नगर के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, बानड़ी देवी मंदिर, कसारदेवी मंदिर, स्याहीदेवी मंदिर समेत प्रसिद्ध आसपास के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। नंदादेवी और चितई मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार रही। लोगों ने व्रत रखा और मंदिरों में पूजा कर मातारानी को चुनरी चढ़ाई। भक्तों ने माता के दर्शन कर चरणों में शीश नवा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों और घरों में भजन, कीर्तन हुए। इससे वातावरण भक्तिमय हुआ। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों ने कुल देवी...