अल्मोड़ा, जून 16 -- अल्मोड़ा। डोबा गांव में अकेली रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मौत के असल कारणों का पता नहीं चला सका है। जानकारी के मुताबिक डोबा निवासी 67 वर्षीय गोदावरी देवी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थीं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। वह गांव में अकेले ही रहती थीं। उनके पति रणधीर सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि महिला को अपने ही दो बेटों के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व ही विवाद कोतवाली तक भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात महिला की तबियत बिगड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.