अल्मोड़ा, नवम्बर 12 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी फिर से भूपेंद्र सिंह भोज को देने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। बुधवार को चौघानपाटा में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार नियुक्त किए गए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वह पार्टी का भरोसा टूटने नहीं देंगे। पार्टी के वरिष्ठ से लेकर युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। दावा किया कि 2027 में कांग्रेस अल्मोड़ा जिले की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने पार्टी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। यहां वि...