अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। अंकिता प्रकरण में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने रविवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में हवन यज्ञ कर कांग्रेस की सद्बुद्धि की कामना की। कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है, जबकि हत्याकांड के तीनों आरोपी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। अब सरकार ने मामले की सीबीआई जांच को भी संस्तुति दे दी है। अंकिता मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया पहले से ही नकारात्मक रहा है। कांग्रेस अंकिता के नाम पर बस राजनीति कर रही है, जो उचित नहीं है। यहां मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, भीमा पवार, सौरभ वर्मा, त्रिलोचन जोशी, गौर...