नई दिल्ली, मई 30 -- अल्मोड़ा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तहसील क्षेत्र के कंगड़ी गांव में एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह की बताई गई है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर गांव पहुंची राजस्व पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत के अस्पताल भेजा जा रहा है। 71 वर्षीया गावली देवी पत्नी मूसीराम भिकियासैंण-मानिला मोटर मार्ग पर बने अपने छोटे बेटे गोपाल राम के घर में रहती थी। उनका बड़ा बेटा 47 वर्षीय आनंद राम गांव में ही रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह मां गावली देवी बड़े बेटे आनंद राम को सब्जी देने सड़क से करीब दो किमी दूर नैलवालपाली ग्रामसभा के कंगड़ी गांव गई थी। उनके साथ छोटे बेटे गोपाल की बेटी भी थी। इसी बीच आनंद राम और गावली देवी में किसी बात को लेकर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.