अल्मोड़ा, मार्च 1 -- अल्मोड़ा। बीते दो दिनों से हो रही बारिश से आखिरकार लोगों को राहत मिली है, लेकिन कोहरे ने ठंड बरकरार रखी है। जिले में गुरुवार दोपहर से शुक्रवार शाम तक लगातार बारिश हुई। शनिवार सुबह आसामान खुला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ ही देर में घाटी वाले क्षेत्रों से कोहरा उठने लगा। इससे पूरा नगर कोहरे के आगोश में आ गया। कोहरा छाने से लोगों को धूप नसीब नहीं हुई। साथ ही तापमान में गिरावट आ गई। आपदा प्रबंधन के मुताबिक शनिवार सुबह नगर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.