अल्मोड़ा, नवम्बर 12 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। पुण्यतिथि पर उनके कार्यों को याद किया गया। साथ ही स्व. धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को जय हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व. राम सिंह धोनी की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत परिषद धारानौला स्थित मूर्ति पर लोगों ने माल्यार्पण किया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने धौनी के कार्यों व उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। साथ ही धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी मांग की। साथ ही सालम समिति की ओर से स्थापित राम सिंह धौनी बहुउद्देशीय पुस्तकालय को सलाम समिति को वापस सौंपने, पुस्तकालय का नियमित संचालन, धौनी की जयंती व पुण्य...