अल्मोड़ा, मई 20 -- लंबे समय से मांग के बावजूद समस्याओं का निदान नहीं होने पर मंगलवार को आशा कार्यकर्ता और भोजन माताएं चौघानपाटा में गरजीं। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। सरकार पर मांगों को अनसुना करने का आरोप भी लगाया। मंगलवार को आशा कार्यकर्ता व भोजन माताएं चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पहुंची। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि आशा कार्यकर्ता व भोजन माताएं लंबे समय से समस्याओं के निदान की मांग कर रहीं हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। कई बार समस्याओं के निदान के लिए धरने भी दिए गए। फिर भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। लंबे समय से कार्य करने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। कहा कि आशाओं की ओर से समाज सेवा का कार्य किया जाता है। इसके बावजूद सरकार उन पर कोई...