अल्मोड़ा, अप्रैल 2 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा बिष्ट को दायित्व देने पर खुशी जताई है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा के पास मिष्ठान वितरित किया। साथ ही सरकार का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि गंगा बिष्ट ने पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से पार्टी की सेवा की है। इसी का नतीजा है कि सरकार ने उन्हें दायित्व देकर सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल, दर्शन रावत, धमेंद्र बिष्ट, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, अमित साह मोनू, अर्जुन सिंह बिष्ट, रेखा आर्या, गोविंद पिलख्वाल, सौरव वर्मा, अजय वर्मा, अजय साह, जगत तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.