अल्मोड़ा, जुलाई 12 -- नगर सहित आसपास के हिस्सों में शनिवार दोपहर एकाएक मौसम का मिजाज बदला। कुछ देर की बारिश ने घरों से निकले लोगों में अफरा-तफरी मचा दी। लोगों को बारिश से बचने के लिए दुकानों की शरण लेनी पड़ी। हालांकि बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। शनिवार को नगर में सुबह से ही मौसम साफ रहा। नौ बजे बाद धूप ने तापमान बढ़ा दिया। चटक धूप के बीच लोग घरों से निकले। दोपहर साढ़े 12 बजे एकाएक बादल छा गए और देखते ही देखते बौछारों के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बिना तैयारी के घरों से निकले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों बारिश से बचने के लिए यहां वहां जगह तलाशने लगे। वहीं रेहड़ी और फड़ संचालकों को सामान बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद फिर धूप खिल उठी। बारिश के बाद भी लोग कुछ समय के लिए उमस से परेशान रहे। हालांकि श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.