अल्मोड़ा, मार्च 22 -- जिले में शराब की दुकानों को खोलने का उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी विरोध किया है। पार्टी ने शनिवार को बयान जारी करते हुए सरकार से नशा नहीं रोजगार की गारंटी देने की मांग की। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने गांव गांव में शराब की दुकान खोलने की निंदा की। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भीषण बेरोजगारी से जूझ रही उत्तराखंड की जनता और युवाओं को शराब की दुकानों का तोहफा दे रही है। जिस क्षेत्र के लोग सरकार के इन जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आवाज उठाएंगे, उपपा उनका समर्थन करेगी। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार नशा मुक्त उत्तराखंड की बात करती है, गांव गांव में शराब की दुकानें खोलने का काम कर रही है। 41 साल पहले शुरू हुए नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन से यह बात साबित हो गई थी कि हमारे राष्ट्रीय दलों के लिए नशा सत्ता तक पहुंचने का एक औजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.