अल्मोड़ा, मार्च 19 -- अल्मोड़ा। धारानौला चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर पर एक युवक से स्मैक बरामद की है। मंगलवार को धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा टीम के साथ लोधिया बैरियर के पास गश्त पर थे। इस दौरान एक युवक ने पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया। संदिग्धता मिलने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी ली तो आरोपी की जेब से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम निहाल सिद्दिकी निवासी जोशीखोला राजपुरा बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.