हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। अल्मोड़ा की रहने वाली बीए की छात्रा हल्द्वानी से लापता हो गई है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। भनोली, अल्मोड़ा निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन चार जनवरी को गोरापड़ाव हाथीखाल से हल्द्वानी बाजार आई थी। वह वर्तमान में बीए प्रथम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही है। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती का फोन भी बंद आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...