अल्मोड़ा, अक्टूबर 14 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। राजस्व अर्जन में अल्मोड़ा डाक मंडल ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। नैनीताल में हुई उत्तराखंड डाक परिमंडल की समीक्षा बैठक में अल्मोड़ा मंडल को छह श्रेणियों में से पांच श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। नैनीताल में उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की डाक व्यवसाय विकास समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 2025-26 की प्रथम छमाही में उत्तराखंड के सात मंडलों की ओर से अर्जित व्यवसाय की समीक्षा की गई। इसमें अल्मोड़ा मंडल ने सर्वांगीण प्रदर्शन से पूरे परिमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अधीक्षक डाकघर जीवन सिंह बोरा ने बताया कि अल्मोड़ा मण्डल की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही में पार्सल व्यवसाय व अंतर्राष्ट्रीय मेल में प्रथम स्थान, स्पीड पोस्ट व्यवसाय व ग्रामीण डाक जीवन बीमा राजस्व में दूसरा स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.