अल्मोड़ा, जून 3 -- समस्याओं का निदान नहीं होने पर राजस्व कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर विरोध जताया। खतौनी में अंश निर्धारण में आ रही समस्याओं के निदान, राजस्व पुलिस क्षेत्रों को नियमित पुलिस के अधीन करने की मांग की। मंगलवार से प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व सेवकों ने दो दिवसीय कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। समस्याओं का निदान नहीं होने पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि खतौनी में अंश निर्धारण में कई समस्याएं आ रही हैं। संसाधनों का अभाव है। इसको लेकर शासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी अब तक राजस्व पुलिस क्षेत्र को नियमित पुलिस के अधीन नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.