अल्मोड़ा, फरवरी 12 -- अल्मोड़ा। जिले के 259 माध्यमिक स्कूलों में गुरुवार से वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कुल 24741 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में प्रतिभाग कर रहे हैं। कक्षा छह से लेकर नौ और 11 वीं के बच्चे परीक्षा देने के लिए स्कूलों में पहुंचे। पहले दिन परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। पहली पाली में कक्षा छह, सात, आठ व 11 वी के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में बच्चों ने कला विषय की परीक्षा दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी एचआर कोहली ने बताया कि परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाा अवधि के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...