अल्मोड़ा, मई 18 -- अल्मोड़ा के नैनीताल बैंक की एलआर साह रोड शाखा में नियम विरुद्ध लिमिट बढ़ाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्व प्रबंधक ने करीब एक करोड़ की बैंक को चपत लगाई। इस केस में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रबंधक ने 13 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 17 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2025 तक राहुल पंत निवासी त्यूनरा, गोपालधारा अल्मोड़ा बैंक शाखा में प्रबंधक थे। उन्होंने प्रियंक पंत निवासी गौतमबुद्ध नगर (यूपी) की 10 लाख की लिमिट बनाई। आरोप लगाया कि बाद में लिमिट को 93.50 लाख कर दिया। शुभम पंत निवासी धारानौला की लिमिट को 10 से बढ़ाकर 17 लाख कर दिया। उन्होंने ग्राहकों संग मिलकर बैंक को करीब 91 लाख और 9.79 लाख का नुकसान पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.