अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- अल्मोड़ा पुलिस में तैनात महिला आरक्षी ममता ने अमेरिका में देश का परचम लहराया है। ममता ने यहां हुई प्रतियोगिता में पदकों की झड़ी लगा दी। इस पर एसएसपी देवेंद्र पींचा सहित अन्य ने आरक्षी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। 27 जून से सात जुलाई के बीच अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अल्मोड़ा की महिला आरक्षी ममता खाती सहित 70 से अधिक देशों के 8500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। ममता खाती ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक स्वर्ण और पांच रजत पदक देश के लिए जीते। ममता की इस उपलब्धि ने अल्मोड़ा ही नहीं प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में ...