अल्मोड़ा, मई 26 -- अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने रविवार को देघाट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत सत्यापन और नशे की तस्करी पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश दिए। इससे पहले एसएसपी ने *थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, पुलिस भोजनालय, अभिलेखों आदि की जांच की। जवानों की शिकायतें सुनते हुए निराकरण का आश्वासन दिया। क्षेत्र में हो रही गांजा तस्करी पर लगाम लगाने को कहा। थानाध्यक्ष को फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जिससे संभावित अपराध को रोका जा सके। इस दौरान एसओ देघाट दिनेश नाथ महंत, एसआई गंगा राम गोला सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.