देहरादून, अगस्त 20 -- विधानसभा में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 पास होने पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी देहरादून, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 पास कर दिया गया है। अभी तक अल्पसंख्यक संस्थानों की मान्यता केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित थी। वहीं मदरसा शिक्षा व्यवस्था में वर्षों से केंद्रीय छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितताएं, मिड-डे मील में गड़बड़ियां और प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई थी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के लागू होने के साथ ही मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम और गैर-सरकारी अरबी और फारसी मदरसा मान्यता नियम एक जुलाई 2026 से समाप्त हो जाएगा। अब सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी समुदायों के शैक्षिक संस्थानों को भी पारदर्शी मान्यता प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.