पटना, मार्च 18 -- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की समीक्षा हुई। समीक्षा बैठक में सभी जिलों में इस योजना के तहत दी गई राशि व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि अब तक 32 हजार 998 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को 75 करोड़ 22 लाख 60 हजार की राशि वितरित की जा चुकी है। सचिव ने निर्देश दिया कि इस योजना के तहत आने वाले सभी योग्य छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर शीघ्र राशि दी जाए। समय पर राशि मिलने से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। बैठक में विभाग के अपर सचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.