मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के कोल्हुआ पैगंबरपुर गांव में 560 बेड के अल्पसंख्यक कॉलेज का निर्माण करा रही कंपनी के साइट हेड ने अहियापुर थाने में रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कोल्हुआ पैगंबरपुर गांव के नौ लोगों को नामजद और 20 अज्ञात को आरोपित बनाया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना के मेदनीपुर निवासी संदीप कुमार सिंह ने अहियापुर थानेदार रोहन कुमार को बताया है कि वह कॉलेज का निर्माण करा रही कंपनी के साइट हेड है। साइट पर लिए गए बिजली कनेक्शन से अवैध टोका फंसाकर स्थानीय ग्रामीण बिजली चोरी कर रहे थे। उन्हें मना किया गया तो सज्जद हुसैन, शमशाद हुसैन, शाहिद हुसैन, गुड्डू हुसैन, राजा हुसैन, रशिदा खातून, हिना खातून, लियाकत हुसैन और करीब 20 अज्ञात लोग साइट के अंदर घुसकर गोली गलौज व मारपीट...